????आबरू से खिलवाड़????

अश्लील वीडियो बनाकर लुटाता रहा आबरू, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध, कटनी जबलपुर सहित हरियाणा में हुआ महिला का शारीरिक शोषण, कोतवाली पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

कटनी। एक विवाहित महिला का विश्वास जीतकर उसके साथ दबाव बनाकर बार-बार उसकी आबरू तार कर देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अश्लील वीडियो बनाने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पकड़ा गया आरोपी महिला के साथ लगातार ज्यादती करता रहा। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है कि महिला संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर उनमें किसी प्रकार की लापरवाही प्रदर्शित न करते हुए तत्काल कार्यवाही की जाकर आरोपियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावे।

इसी तारतम्य में गत 6 अक्टूबर को ग्राम पोस्ट जुहला थाना एन.के.जे. जिला कटनी निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपने पति के साथ मजदूरी करने मोहम्मदपुर गुडगांव हरियाणा गई थी। मेरे पति वहां पर ठेला चलाने का काम करते थे। मै अपने पति के साथ मोहम्मदपुर मे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे किराए के मकान में रहती थी। मैं प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान मंदिर मे पूजा करने जाती थी, जहां पर इन्द्रनाथ महाराज मंदिर में रोज मिलते थे, जो चढ़ावा में मिला आटा, दाल, चावल दे दिया करते थे इसलिये उनसे जान पहचान हो गई। जब मैं कटनी आती तब भी इन्द्रनाथ महाराज से बात होती रहती थी। करीब 03 साल पहले जब मैं अपने मायके एन.के.जे कटनी आई तो मेरे साथ इन्द्रनाथ महाराज भी आया और तभी मायके में अकेला पाकर मेरे साथ गलत काम किया। फिर हम लोग काम पर वापस गुडगांव चले गये तो वहां पर भी इन्द्रनाथ महाराज ने मेरे साथ किराये के घर में कई बार गलत काम किया है। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले मैं अपने पति के साथ वापस कटनी आ गई। आज से करीब 05 माह पहले मुझे इन्द्रनाथ महाराज जबलपुर बुलाये और वहां पर होटल मे गलत काम किया और मोबाईल में अश्लील वीडियो बना लिया और बोलने लगा कि अगर मुझसे नही मिलोगे तो ये वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा। इसके बाद इन्द्रनाथ महाराज 15 मई 2024 को कटनी आया और कटनी के मोहन होटल में मुझे बुलाया और न आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, मै मजबूरी में मोहन होटल गई उसके बाद वहां पर भी मेरे साथ गलत काम किया और बोला कि अगर किसी को बतायेगी तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद सुबह इन्द्रनाथ महाराज वापस चला गया और मैं अपने मायके वापस आ गई। मेरे पति मुझे छोड़ न दे इस डर के कारण मैं किसी को ये बात नही बताई। पीड़िता की शिकायत पर धारा 376, 376(2)(N), 506 भादवि. 67,67 IT ACT का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा को आदेशित किया गया। चूंकि आरोपी दीगर राज्य का था जिसके बारे में पीड़िता को भी पूरी जानकारी नही थी। पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाकर टीमों को उत्तर प्रदेश, हरियाणा रवाना किया गया। टीमों द्वारा दोनों राज्यों में लगातार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई और काफी प्रयासों के बाद आरोपी को जिला कैथल हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि. मोनिका चौहान, महेन्द्र जायसवाल, प्र.आरक्षक अजय दुबे, आरक्षक अनिल गौतम की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak