जिला पंचायत सीईओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की करी समीक्षा, श्री गेमावत ने जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बुधवार की देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों,योजना प्रभारियों से सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों, समाधान में चयनित विषय एवं 500 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर विस्तार से शिकायतवार चर्चा की। 
सीईओ श्री गेमावत ने शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण हेतु आवेदकों से संवाद कर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए। उन्होंने मुख्य रूप से निर्देशित किया कि- (एक) माह सितम्बर 2024 में A ग्रेड प्राप्त करने के साथ-साथ 85+ वेटेज प्राप्त करने हेतु सतत् कार्यवाही करें।( दो)- 500 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के संबंध में दर्ज निराकरण का परीक्षण करते हुये एक बार पुन: शिकायतकर्ता से दूरभाष पर अथवा वन टू वन चर्चा करते हुये शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक बंद करावें अथवा अंतिम दर्ज प्रतिवेदन के आधार पर फोर्स क्लोज हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें। (तीन)- श्रम विभाग की संबंल योजना से संबंधित लंबित शिकायतों का भी उचित एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन दर्ज करावें। (चार)- समाधान में चयनित प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों पर भी विशेष ध्यान देते हुये शिकायतों पर उचित कार्यवाही कर संतुष्टि पूर्वक बंद कराये जाने की कार्यवाही की जावे । (पांच)- टी0एल में दर्ज सभी प्रकरणों के उचित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध करावें। (छह)- जनसुनवाई के दर्ज प्रकरणों पर भी कार्यवाही करते हुये पोर्टल पर प्रतिवेदन दर्ज कराकर आवश्यक कार्यवाही की जावे। सीईओ श्री गेमावत ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करते हुए समुचित विस्तृत प्रतिवेदन दिए जाने के निर्देश दिए।