????चाकूबाजी????
भरे बाजार बाइक सवार दो युवकों ने चलाई दनादन चाकू, ई रिक्शा चालक पर किया हमला, बाइक में ई रिक्शा की मामूली टक्कर लगने के कारण अक्रोशित हुए बाइक सवार, स्टेशन रोड की घटना

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेशन रोड भारत बूट हाउस के सामने आज 10 अक्टूबर की शाम दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक से विवाद करते हुए भरे बाजार उस पर दनादन चाकू से वार कर दिया। बाइक सवार युवकों द्वारा ई रिक्शा चालक के शरीर पर चाकू के आठ बार किए गए जिसमें से उसे शरीर में दो जगह गहरी चोटें आई हैं। 
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक 10 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 5 बजे ई रिक्शा चालक रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र निवासी सुभाष साहू अपनी ई रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी बीच उसके ई-रिक्शा की एक बाइक से मामूली सी टक्कर हो गई। बताया जाता है की बाइक में ई रिक्शा की हल्की सी टक्कर होने के कारण बाइक सवार दोनों युवक अक्रोशित हो गए और बाइक से उतरकर ई रिक्शा चालक से विवाद करने लगे। मामूली सी बात को लेकर उपजे विवाद के बीच बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर चाकू से दनादन वार करने शुरू कर दिए। घटना में ई रिक्शा चालक लहूलुहान हो गया और दोनों बाइक सवार वहां से रफू चक्कर हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल ई रिक्शा चालक को शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुँच गई। घायल ई रिक्शा से पूछताछ करते हुए हमलावर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी गई है।