प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सभी व्यवस्थाएँ रखें दुरुस्त, निगमायुक्त नीलेश दुबे ने अधिकारियों, कर्मचारियों को सौंपे दायित्व

कटनी। निगमायुक्त नीलेश दुबे ने 12 अक्टूवर दिन-शनिवार को दशहरा पर्व (चल समारोह) प्रतिमा विसर्जन हेतु नगरपालिक निगम कटनी से संबंधित संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं हेतु पवन कुमार अहिरवार, उपायुक्त (वित्त) को प्रभारी अधिकारी तथा सुधीर मिश्रा प्र. कार्यपालन यंत्री एवं जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिक़ारी बनाते हुए निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे है।
श्री दुबे ने सभी को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मूर्तियों के विसर्जन हेतु केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण भोपाल द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुये निर्धारित सभी नदियों के घाटों के पास पृथक से कुण्ड बनाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मूर्तियों को कुंड में ही विसर्जित करने, प्रतिबंधित एवं विवादित स्थानों में विसर्जन कुण्ड का निर्माण नहीं कराने, चल समारोह प्रमुख मार्गों, विसर्जन पहुंच मार्गों के गड्ढों की आवश्यक मरम्मत, कुंडों में पर्याप्त पानी भराए जाने के साथ वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, विसर्जन स्थलों पर सुविधाजनक पटरे लगाने, विसर्जन कुण्डों एवं प्रतिबंधित स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त बैरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अतिक्रमण दल वाहनों की पार्किंग एवं मार्ग व्यवस्थित कराते हुए जुलूस मार्ग के किनारे पट्टियों या चबूतरों में किये गये अतिक्रमणों को हटवाने के साथ ही जीर्ण शीर्ण एवं जर्जर मकानों के छज्जों पर नागरिकों के बैठने पर प्रतिबंध लगाये जाने एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल, जुलूस मार्ग (चल समारोह) में निरंतर पेट्रोलिंग कराकर अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए निकाय के कर्मचारियों की तैनाती के साथ साथ सर्व संबंधित अधिकारी, कर्मचारी सौंपी गई समस्त व्यवस्थाएँ प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया है। सभी विसर्जन कुण्डों में, निर्धारित पालियों की ड्यूटी अनुसार गठित दल नगर निगम से संबंधित समस्त कार्यवाहियों को अपनी उपस्थिति में पूर्ण व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते हुए शांति एवं उत्साह की साथ पर्व संपन्न करायेंगे।