क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखने कुठला थाना प्रभारी ने माता के दरबार में लगाई अर्जी, दुर्गा पंडाल में पहुंचकर की महाआरती, क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर लिया पंडालों का जायजा, देखें वीडियो

कटनी। नवरात्र के पावन अवसर पर जगह-जगह विराजी मां जगत जननी की प्रतिमा को देखने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे अपने सहयोगी साथियों के साथ देर शाम क्षेत्र में पैदल ही भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्होंने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने की कामना लेकर मां जगत जननी के दरबार में महा आरती की।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे अपने बल के साथ क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं, पण्डालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए इन्द्रानगर स्थित दुर्गा पण्डाल में पहुँचे जहाँ पर अपने थाना स्टॉफ के साथ दुर्गा प्रतिमा की महाआरती में सम्मिलित हुए।
आरती समापन के बाद कुठला पुलिस ने श्रद्धालुओं से ज्वारा एवं दुर्गा विसर्जन को लेकर चर्चा की और बताया कि दिन में विसर्जन करे रात्रि के समय में पण्डालों को खाली न छोड़े, कोई व्यक्ति अवश्य रुके और पूरी तरह से वैरिकेटिंग की जाए, करेंट एवं आग से बचाव के उपाय एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सौहाद्र बना रहे इसकी भगवान से कामना की। महाआरती में गणमान्य नागरिक, समस्त इन्द्रानगरवासी एवं थाना कुठला स्टॉफ उपस्थित रहा।
क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखने कुठला थाना प्रभारी ने माता के दरबार में लगाई अर्जी, दुर्गा पंडाल में पहुंचकर की महाआरती, क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर लिया पंडालों का जायजा, देखें वीडियो
कटनी। नवरात्र के पावन अवसर पर जगह-जगह विराजी मां जगत जननी की प्रतिमा को देखने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे अपने सहयोगी साथियों के साथ देर शाम क्षेत्र में पैदल ही भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्होंने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने की कामना लेकर मां जगत जननी के दरबार में महा आरती की।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे अपने बल के साथ क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं, पण्डालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए इन्द्रानगर स्थित दुर्गा पण्डाल में पहुँचे जहाँ पर अपने थाना स्टॉफ के साथ दुर्गा प्रतिमा की महाआरती में सम्मिलित हुए। आरती समापन के बाद कुठला पुलिस ने श्रद्धालुओं से ज्वारा एवं दुर्गा विसर्जन को लेकर चर्चा की और बताया कि दिन में विसर्जन करे रात्रि के समय में पण्डालों को खाली न छोड़े, कोई व्यक्ति अवश्य रुके और पूरी तरह से वैरिकेटिंग की जाए, करेंट एवं आग से बचाव के उपाय एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सौहाद्र बना रहे इसकी भगवान से कामना की। महाआरती में गणमान्य नागरिक, समस्त इन्द्रानगरवासी एवं थाना कुठला स्टॉफ उपस्थित रहा।