जिला स्तर पर आयोजित नुक्कड नाटक में बरही कॉलेज ने भाषण में प्रथम एवं रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

कटनी। शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक, भाषण, रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताये आयोजित की गई। जिसमें शासकीय महाविद्यालय बरही के दल द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता की गई।

नुक्कड नाटक में संतोष साहू निगम चौधरी, लाल भैया, मुस्कान सोनी, अनिल कुशवाहा, शालिनी रजक, रुचि कोरी, लक्ष्मी रजक द्वारा  अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमे मुस्कान सोनी को विशेष रूप से उनकी प्रस्तुति के लिए मुख्य अतिथि टी आई नीरज दुबे द्वारा एक हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की गई। भाषण प्रतियोगिता में हेमलता विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान एवं रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दल प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति अभियान का प्रचार-प्रसार करना। लोगों को नशे के दुष्परिणामों, नशे से बिखरते परिवार, नशे से होने वाली बीमारियों के प्रति जागृत करना, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को जो नशा कर रहे हैं, उन्हें नशे से दूर करने के लिए प्रयास करने हेतु लोगों को जागरूक करना है। महाविद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यो, रा. से. यो. स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियो ने सभी प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी, तथा सहभागिता करने वाले अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी अन्य प्रतियोगिताओ के लिए और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भैया विधायक है हमारे🌟 थाना प्रभारी की जगह भैया जी के करीबी चलाते हैं थाना?, द्विवेदी जी बताते है क्या करें कार्रवाई?, रेत चोर गिरोह, शराब माफिया को संरक्षण?, जाने क्या हो रहा भैया जी के राज में…