कन्या महाविद्यालय में हुई संभाग स्तरीय अंतर जिला महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता, जबलपुर की टीम रही विजेता, नरसिंहपुर बनी उपविजेता, कलेक्टर और विधायक रहे मौजूद

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को संभाग स्तरीय अंतर जिला महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जबलपुर और नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुड़वारा विधायक एवं कटनी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं डीएफओ गौरव शर्मा की मौजूदगी में हुआ।

प्रतियोगिता में संभाग की पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी  की टीमें शामिल थीं। जबलपुर और नरसिंहपुर की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ  संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जबलपुर की टीम विजेता एवं नरसिंहपुर की टीम उपविजेता घोषित की गई।

इस दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नवलेश मलिक, अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस. के. खरे.शासकीय कन्या महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, वसुंधरा एवं वरिष्ठ प्राध्यापकगण की   गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक और कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

निगमायुक्त ने वंश स्वरूप वार्ड में मुख्य मार्गों एवं बस्तियों की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश