????भारी गड़बड़ी????
विजयराघवगढ़ के विधायक बन गए पंजाब के निवासी, विधायक जी को पता भी नहीं चला और बदल गया आधार कार्ड में पता, शिकायत पर जांच कर रही पुलिस, जब विधायक के दस्तावेज नहीं सुरक्षित तो आम आदमी का क्या
कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ विधायक के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर पता बदल दिया गया। आधारकार्ड में उन्हें कटनी की बजाय पंजाब का निवासी बना दिया गया है। भाजपा विधायक ने जब बैंकिंग कार्य के लिए UIDAI की वेबसाइड से आधारकार्ड डाउनलोड कराया तो उन्हें इसकी जानकारी लगी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने इसकी कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया है कि वे पाठक वार्ड, कटनी के निवासी है, लेकिन उनके आधार कार्ड में फ्लैट नंबर 301- सिटी हिल्स पीर मोहल्ला, ढकोली, जीरकपुर, सासनगर (मोहाली) पंजाब का पता दर्ज बताया जा रहा है। पते में संसोधन मेरे द्वारा नहीं काराया गया है। मुझे कोई गहरी साजिश की शंका है। किसी के द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर मेरा पता परिवर्तित कर दिया गया है। आधार कार्ड में इस तरह की छेड़छाड़ का मामला उजागर होने के बाद यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब प्रदेश के कद्दावर विधायक छेड़छाड़ करने वालों से अपने दस्तावेज को नहीं बचा पाए तो फिर आम आदमी अपने दस्तावेजों को कितना सुरक्षित समझे।
दिल्ली से बदल गया विधायक का पता
सूत्रों के अनुसार विधायक के आधारकार्ड का पता बदलने की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दिल्ली में किसी युवक के कंप्यूटर का आइपी एड्रेस ट्रेस किया गयां है, लेकिन पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
यह है नियम
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार सबसे पहले आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर, और ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होता है। इसके बाद पता बदलने का विकल्प चुनकर नया पता और इसका प्रूफ जमा करना होता है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर अपडेट का नोटिफफिकेशन आता है। आधार कार्ड में पता बदलने के लिए कई तरह के पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।
मेरे आधार कार्ड से हुई छेड़छाड़
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि मेरे द्वारा बिना संसोधन कराए ही मेरे आधारकार्ड में पता बदल दिया गया है, जिसकी शिकायत मैने की है। पता क्यों बदला गया है और मंशा क्या है, इसका पता लगना जरूरी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इनका कहना है
कटनी कलेक्टर दिलीप यादव ने कहा कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा आधारकार्ड में पता बदल जाने की शिकायत की गई है। एसपी को शिकायत की प्रति भेजी गई है। ई- गर्वनेंस प्रबंधक को भी जांच के लिए कहा गया है।