????बड़ी घटना???? सड़क पार करते समय कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दादा दादी सहित 3 वर्षीय पोते की घटनास्थल पर मौत, अमदरा नैनियां करौंदिया निवासी परिवार हुआ हादसे का शिकार

????बड़ी घटना????

सड़क पार करते समय कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दादा दादी सहित 3 वर्षीय पोते की घटनास्थल पर मौत, अमदरा नैनियां करौंदिया निवासी परिवार हुआ हादसे का शिकार

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कैलवारा कला में सोमवार सुबह लगभग 9 बजे नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय इनोवा कार ने बाइक सवार दादा दादी और पोते को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिया करौंदिया का निवासी बताया जा रहा है। तीनों ही बाइक सवार कटनी के ग्राम खोहरी में पारिवारिक संबंधियों के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी। प्राप्त जानकरी के अनुसार अमदरा थाना क्षेत्र मे रहने बाले नेनिया करौंदिया निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पटेल अपनी पत्नी 45 वर्षीय पुनिया बाई पटेल, एवं पोते 3 वर्षीय देव पटेल को लेकर कटनीके ग्राम खोहरी में अपनी बहन के यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। ग्राम कैलवारा कला के समीप सोमवार सुबह लगभग 9 बजे जब बाइक सवार तीनों लोग सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में जा रही इनोवा कार क्रमांक एमपी 17 सीबी 4972 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में तीनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतको को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका शव परीक्षण कराते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले इनोवा कार को जप्त कर लिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गोलमाल है?🌟 एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबों को प्राथमिकता, जेपीवी डीएव्ही स्कूल की किताबें सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर, तो क्या शिक्षा में कमीशन खोरी का बोलबाला

💥क्रिकेट सट्टे की दुनिया💥 तीन पेटी पहले लगाया, एक पेटी एक, अब पांच पेटी, भईया पाना बताओ, माधव नगर में खुलेआम संचालित होने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की काली सच्चाई, एक फोन कॉल और लाखों की डील, जयपाल और उसका नेटवर्क?…