कटनी से 1300 किलोमीटर दूर तेलंगाना में मिली मामी भांजे, माधव नगर पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित पहुंचाया उन्हें घर

कटनी। माधव नगर पुलिस की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, तेलंगाना से गुमशुदा महिला और उनकी भांजी को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। इस प्रमुख कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया।

पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त 2024 से गुमशुदा पूजा बर्मन पति दशरथ बर्मन उम्र 28 वर्ष अपनी भांजी के साथ बिना बताए घर से चली गईं थीं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। माधव नगर पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता का उपयोग कर गुमशुदाओं की तलाश की। जिन्हे तेलंगाना राज्य के साइबराबाद (हैदराबाद) के किस्तापुर पुलिस थाना मेडचाल क्षेत्र में पाया गया। कटनी से 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर मौजूद दिनों को वापस लाने के प्रयास शुरू हुए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित कर तुरंत वहां भेजी गई। कड़ी मेहनत के बाद टीम ने महिला और बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर कटनी वापस लाया। उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

इस सफलता में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के साथ सउनि. शशि भूषण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा और आरक्षक पिंटू सिंह की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak