????सतर्कता????

एसपी के निर्देश पर रंगनाथ नगर पुलिस ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति, गांधी जयंती पर अवैध शराब के दो ठिकाने में दबिश देकर शराब सहित आरोपी को दबोचा, क्षेत्र में उत्पात मचाते एक आरोपी की निकाली हेकड़ी

कटनी। रंगनाथ नगर पुलिस की अवैध शराब विक्रय एवं अवैध शराब बैठाकर पिलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख जारी है। इसके अलावा पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते मिलने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में रंगनाथनगर पुलिस ने अलग-अलग अवैध शराब विक्रय के ठिकानों पर दविश देते हुये दो प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नवीन नामदेव और उनकी टीम ने इस कार्यवाही को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी श्री नामदेव ने बताया की पुलिस अधीक्षक कटनी के व्दारा जीरो टाँलरेंसनीत अपनाते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2024 के 3 बजे थाना रंगनाथनगर क्षेत्र के झर्राटिकुरिया में किराना दुकान के पास अवैध शराब विक्री कर बैठाकर शराब पिला रहे आशु उर्फ आर्यन ठाकुर पिता लवकुश ठाकुर उम्र 21 साल निवासी फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान लवकुश किराना दुकान के सामने लोगों को बैठाकर शराब विक्री कर शराब पिलाते मिला, जिसके विरुद्ध धारा 34, 36 आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह पाठक वार्ड में रात लगभग साढ़े 10 बजे अवैध शराब बिक्रय के ठिकाने पर दविश देकर कामता उर्फ मोनू रजक पिता स्व.मदन लाल रजक उम्र 28 वर्ष निवासी पाठक वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी को अवैध शराब बेचते हुये पकड़ा गया। आरोपी से अवैध शराब जप्तकर 34(ए) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

साथ ही थाना क्षेत्र के भारत चौक झर्राटिकुरिया आम रोड में शिवा सिंह सेंगर पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 23 साल निवासी भारत चौक झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर कटनी को गाली गुप्तार कर आतंक मचाते हुए पकड़ा गया। उक्त आरोपी पर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर श्रीमान एसडीएम महोदय के कार्यालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर  नवीन नामदेव, सउनि.विनोद कुमार चौधरी, प्र.आर. अर्जुन तिवारी, प्र.आर. रामपाल बागरी, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. सतीश तिवारी, आर. शुभम सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak