परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुआ विवाह, महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं

परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुआ विवाह, महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं

Oplus_131072

कटनी। नगर निगम कार्यालय परिसर का प्रांगण आज गुरूवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 46 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। जहां आज का नजारा अन्य दिनों से अलग रहा। यहां उत्सवी माहौल में वर और वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नातेदारों की चहल-पहल रही।

oplus_0

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने वर -वधू को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और पार्षदगण भी इस आयोजन में सहभागी बने।इस दौरान प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहार स्वरूप 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।इस मौके पर वर-वधू पक्ष को भोजन के लिए लंच पैकेट दिये गये।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟कानाफूसी🌟 धर्म का मार्ग बताने वाले पूज्य गुरुदेव रुकेंगे क्रिकेट सटोरिए के घर?, 31 जनवरी से शुरू हो रही पूज्य गुरुदेव की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, गुरुदेव के रुकने के लिए की गई व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म…