????हत्या या कुछ और????

करौंदी के जंगल में मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस, सड़क किनारे जंगल में लाश मिलने से मची खलबली

कटनी। उमरियापान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करौंदी के जंगल में आज सुबह एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची उमरियापान पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरियापान थाना अंतर्गत करौंदी के जंगल में सुबह पान उमरिया निवासी 50 वर्षीय मजदूर प्रेमलाल कोल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने घटना के संबंध में बात करते हुए आशंका जताई की किसी जंगली जानवर के हमले से मजदूर की मौत हुई हो सकती है, लेकिन मामले को संदिग्ध मानते हुए उमरिया पान थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक मजदूर के चेहरे एवं शरीर में कई जगह पर गहरे जख्म के निशान है जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हुआ है कि किसी जंगली जानवर ने मजदूर पर हमला किया हो।

पीएम करवाने के बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन अचानक हुई घटना से उमरिया पान गांव में मातम छा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ गौरव शर्मा भी मृतक प्रेमलाल के घर और घटना स्थल पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि, पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पाएगा कि आखिर मजदूर की मौत कैसे हुई। विभागीय तौर पर नियमानुसार हर संभव पीड़ित परिवार को मदद की जा रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak