????शिकारी पंजा????
सड़क किनारे बाघ ने किया मावेसी का शिकार, शिकार करते वनराज कैमरे में कैद, बरही तहसील के कुंआ जंगल की घटना, देखें रोमांचित कर देने वाली वीडियो

कटनी। जिले के बरही तहसील अंतर्गत कुंआ गांव के जंगल में सड़क किनारे बाघ ने एक मवेशी का शिकार कर लिया। बाघ के शिकार की रोमांचित कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। वहीं ग्रामीणों ने आज शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। गौरतलब है कि यह एरिया बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लगा हुआ है जिसके कारण यहां बाघ का मूवमेंट बना रहता है।
वही बाघ देखे जाने से एक ओर जहां लोगों में खुशी का माहौल है, तो वही ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। मामले की जानकारी लगते ही रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला बीट गार्ड चंचल पांडे सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बाघ की निगरानी कर रहे हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीर वाहन चालक ग्रामीणों को सावधानी बरतने जागरूक किया है।