कटनी ॥ पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कुठला उप निरी.प्रिंयका राजपूत द्वारा बस स्टेण्ड के सामने होण्डा की मोबीलियो गाडी से चोरी हुये बैग का खुलासा 5 आरोपियो को नगदी सहित किया गिरफ्तार किया गया है ।

इस संबंद्ध में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा की 30 मार्च को संस्कार पाटीदार पिता दीपक पाटीदार उम्र 20 साल निवासी ट्रेजर टाउन इंदौर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा बस स्टेण्ड के सामने उसकी कार मोबीलियो में रखें बैग को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चुरा लिया गया है। जिसमें नगद राशि, चेक, एटीएम एवं पर्स रखा हुआ था। रिपोर्ट पर थाना कुठला में धारा 379 भा0द0वि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर की गई। जिसके आधार पर आरोपीगण महाराष्ट्र एवं चेन्नई के होना पाये गये। पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम गठित कर महाराष्ट्र एवं चैन्नई रवाना की गई। जहॉ पर आरोपी
सुब्बा रमनी नायडू पिता रामू नायडू उम्र 40 साल निवासी ग्राम नवापुर महाराष्ट्र हाल त्रिचनापल्ली चेन्नई, रमेश पिता सुरेश नायडू उम्र 23 साल निवासी ग्राम लियाकुम मद्रास हाल नवापुर नंन्दवार महाराष्ट्र, रजनी सुनकईया पिता सनुकइया नायडू उम्र 50 वर्ष साकिन नवापुर नंन्दवार महाराष्ट्र, करन कुमार पिता प्रभाकर उम्र 19 वर्ष निवासी नवापुर नंन्दवार महाराष्ट्र (5) कीर्ति नेन्दू पिता वेन्दु नायका उम्र 52 वर्ष निवासी तलोका त्रिरयु एएस नगर सभी निवासी महाराष्ट्र को नवापुर नन्दवार महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई मशरुका 3,45,000 रुपए नगद जप्त किया गया है। आरोपियो की तलाश हेतू सतत निर्देशित कर साईवर टीम एवं सीसीटीव्ही के माध्यम से अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतू घटना स्थल के आसपास, रेल्वे स्टेशन बस स्टेशन आने जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटी व्ही के फूटेज खगाले गये काफी परिश्रम के बाद महाराष्ट्र एवं चेन्नई की चोर गैंग से तार जुडना पाया गया। इस गैंग के द्वारा अन्य राज्यों में अपराध का घटित करना पाया गया है।
पुलिस कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी संजय दुबे, थाना प्रभारी कुठला अरविन्द जैन, उप निरी. प्रियंका राजपूत, उप निरीक्षक नीरज दुबे, उदयभान मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, नीरज पाण्डेय, बृजनन्दन सिंह, लेखपाल सिंह, लाल जी यादव, प्रशांत विश्वकर्मा, सत्येन्द्र सिंह, सत्येन्द्र, अनमोल सिंह, मनू त्रिपाठी, जयन्त कोरी, अभय यादव, आलोक तिवारी, देवराज, पुष्पेन्द्र तेलांगना पुलिस मीर मोहम्मद अली, गुजरात पुलिस सुरेन्द्र नगर भूपेन्द्र सिंह, अकोला महाराष्ट्र वसीम सिंह, आर0पी0एफ0 कोटा पुलिस कमल मीणा, महिला आरक्षक अर्चना तिवारी, नगर सैनिक जयकुमार दाहिया, भरत मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak