????हुई दिवाली????
पुलिस लाइन के कोविड सेंटर में कटनी पुलिस ने मनाई सटोरिए के साथ दो करोड़ की दिवाली की सूचना निकली अफवाह, चर्चाएं आधारहीन

कटनी। गत 2 नवंबर को राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल द्वारा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह खबर प्रकाशित की गई की “इस बार कटनी पुलिस ने कुछ खास अंदाज में दिवाली मनाई। दिवाली के खास मौके पर जिले के खास पुलिस कर्मियों की तीन दिनों की मेहनत आखिरकार रंग लाई और धन वर्षा के बीच कटनी पुलिस की दिवाली संपन्न हुई।” खबर प्रकाशित किए जाने के दूसरे दिन जब खबर से जुड़े अन्य साक्ष्य की तलाश में राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल की टीम ने पड़ताल शुरू की तो यह खबर एक कोरी अफवाह के तौर पर सामने आई।
यह बातें आई सामने
इस मामले में चल रही चर्चा कितनी सच है यह जानने की उत्सुकता हर किसी में थी इसी बात को लेकर आज दूसरे दिन राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल की टीम खबर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य की तलाश में निकल पड़ी। पड़ताल के दौरान खबर को लेकर चल रही चर्चाओं से जुड़े किसी भी तरह के प्रमाण सामने नहीं आ पाए। जिस कोविड सेंटर को लेकर इस तरह की चर्चा चल रही थी वह कोविड सेंटर वर्तमान में काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है। कोविड सेंटर की खिड़कियों से झांक कर देखने पर फर्श पर जमी धूल और दीवारों पर लगे जाले इस बात की गवाही प्रदान कर रहे थे कि इस सेंटर का उपयोग लंबे समय से नहीं किया गया है। जब प्रत्यक्ष दिख रहे सेंटर के हाल ने पूरी कहानी बयां कर दी तो फिर चल रही अफवाहों की सारी सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ गई।
बंद पड़ा कोविड सेंटर
इस मामले को लेकर प्रभारी रक्षित निरीक्षक ने प्रत्यक्ष रूप से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में मौजूद कोविड सेंटर काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। उसका किसी भी तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है। जो अपवाह उड़ रही है उसका कोई आधार नहीं है। यदि ऐसा कुछ होता तो उसके कोई ना कोई प्रमाण अवश्य सामने आते। ऐसे कोई प्रमाण अफवाह को बल प्रदान करने के लिए सामने नहीं आए।
इनका कहना है
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने गत दिवस फोन पर बातचीत करते हुए पहले ही कहा था कि इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है यह कोरी अफवाह है। इन चर्चाओं का सत्यता से कोई लेना-देना नहीं।