????दबंगई????

खड़ी फसल जबरन काटकर अपने घर ले गए, विरोध किया तो जान से खत्म करने की दे रहे धमकी, दबंगों से परेशान पीड़ित किसान ने स्लिमनाबाद थाने में की लिखित शिकायत, कार्रवाई का इंतजार

Oplus_131072

कटनी। अपनी जमीन पर धान की फसल लगाकर धान के पकाने का इंतजार कर रहे एक किसान को जब यह पता चला कि गांव के ही कुछ दबंग उसकी खड़ी फसल काटकर अपने घर ले जा रहे हैं, तो वह तुरंत इसका विरोध करने खेत पर जा पहुंचा। जैसे ही उसने दबंग को खड़ी फसल काटने से रोका तो उन्होंने गाली गलौज देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और पूरी फसल काटकर अपने घर लेकर चले गए। पुरी फसल काटकर दबंगों द्वारा अपने घर ले जाने की शिकायत पीड़ित किसान ने स्लिमनाबाद थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी शिकायत पर अब तक पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

अधिकारियों ने दिलाया है कब्जा

मामला जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडिंया का है। लिखित शिकायत करते हुए सत्यम बैरागी ने कहा की गांव के ही दबंगों ने अवैध कब्जा कर उसकी लगी फसल को काट लिया और खेत में अगली बोनी के लिए कुछ दबंगों द्वारा जुताई भी करा दी। पीड़ित ने कहा की  जमीन हमारी पैतृक है जिस पर वर्षों से ग्राम के ही राम जी कुशवाहा ने कब्जा कर रखा था। जिसको लेकर एसडीएम बहोरीबंद को आवेदन दिया था। पटवारी प्रतिवेदन, जांच पड़ताल में यह सिद्ध हुआ कि वह जमीन हमारी है। जिसके बाद एसडीएम बहोरीबंद ने हमारे हक में फैसला कर जमीन हमको दी, फिर भी हमे कब्जा नहीं दिया गया इसके बाद हमने जमीन में कब्जा पाने के लिए तहसीलदार स्लीमनाबाद को आवेदन पत्र दिया। तहसीलदार ने भी जांच पड़ताल कर बेदखली आदेश जारी किया। जिसके बाद स्लीमनाबाद पुलिस बल सहित पटवारी, आरआई ने जाकर कब्जा हमे दिलाया। कब्जा मिलने के तुरंत बाद हमने धान की फसल बोई लेकिन रामजी कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने उस फसल को काट लिया और अपने घर ले गए।

नहीं हो रही कार्रवाई

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित के द्वारा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद को की गई है। शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न होने के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने हमारे खेत को ट्रेक्टर से जुताई करा दिया। हाल ऐसे है कि पीड़ित किसान अपने ही खेत में उपज नहीं लगा पा रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak