????विशेष मौका????

डीआईजी के आगमन को लेकर चल रही विशेष तैयारी, पुलिस लाइन में साफ सफाई के साथ दुल्हन की तरह सजा कार्यालय, पुलिस परिवार से मुलाकात के साथ निरीक्षण करेंगे डीआईजी

Oplus_131072

कटनी। बीते दो-तीन दिनों से जिले के पुलिस विभाग में विशेष तैयारी चल रही है। यह तैयारी जबलपुर जोन के डीआईजी टीके विद्यार्थी के वार्षिक निरीक्षण को लेकर है। जबलपुर जोन के डीआईजी श्री विद्यार्थी कल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर कटनी पहुंच रहे हैं। दो दिनों तक कटनी में रहते हुए डीआईजी श्री विद्यार्थी जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ पुलिस लाइन में आयोजित परेड तथा पुलिस परिवार से संवाद में भी हिस्सा लेंगे। वार्षिक निरीक्षण करने कटनी पहुंच रहे श्री विद्यार्थी इस दौरान अपराध समीक्षा बैठक लेकर भी सभी थानों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

डीआईजी श्री विद्यार्थी के निरीक्षण में खुद को बेहतर साबित करने की होड़ इन दिनों कटनी पुलिस के सभी थानों में लगी हुई है। थानों की साफ सफाई से लेकर रिकॉर्ड संधारण एवं अपराध निकाल में पुलिस पूरी तरह व्यस्त नजर आ रही है।

जहां एक तरफ जिले के प्रत्येक थाने एवं चौकियों में निरीक्षण के लिए विशेष तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस लाइन कटनी में भी तैयारी जोरों पर हैं। रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत की अगुवाई में पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई, पुलिस क्वार्टर्स के आसपास साफ सफाई के साथ-साथ कार्यालय को भी सुंदर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस लाइन स्थित रक्षित निरीक्षक कार्यालय दुल्हन की तरह सजा हुआ है। रक्षित निरीक्षक श्रीमती राजपूत के नेतृत्व में परेड की भी तैयारी चल रही हैं। आपको बता दें कि परेड के साथ-साथ डीआईजी श्री विद्यार्थी पुलिस लाइन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार एवं पुलिस कर्मियों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं पूछेंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में व्यापक इंतेजामत किए गए हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak