????धुने गए साहब????

बदमाशों की टोली ने पुलिसकर्मी को पीटा?, पिटाई के कारण घर में सुजा पड़ा पुलिस जवान?, घटना के कारण विभाग में हड़कंप, अधिकारियों ने साधी चुप्पी!

Oplus_131072

कटनी। जिला पुलिस बल में पदस्थ एक जवान को 2 दिन पहले शराब खोरी के बाद बदमाशों की टोली ने बुरी तरह धुन दिया। पुलिस कर्मी की धुनाई इस कदर हुई की दो दिन से पुलिसकर्मी सुजा हुआ घर पर पड़ा है। इस घटना की चर्चा विभाग के अंदर तेजी से चल रही है। चर्चाओं के मुताबिक पुलिसकर्मी को पीटने वाले बदमाशों में जिले के नामी बदमाश शुमार हैं। पुलिस कर्मी की पिटाई के मामले को लेकर किसी भी अधिकारी ने घटना की पुष्टि नहीं की है। जहां इस मामले में पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं इस घटना की चर्चा विभाग के अंदर ही जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है।

विश्वस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व दीपावली के अवसर पर शुक्ला जी नामक पुलिसकर्मी जिले के शातिर बदमाशों के बीच मौजूद थे और एक पार्टी का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच बदमाशों की टोली शुक्ला जी पुलिस वाले पर भड़क गई और उनकी धुनाई कर दी। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट इतनी अधिक हुई कि पुलिसकर्मी  का शरीर सूज गया। मारपीट का शिकार हुआ पुलिसकर्मी दो दिनों से अपने घर पर ही मौजूद है। जिस पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई है बताया जाता है कि वह कटनी जिले के ही एक प्रमुख थाने में पदस्थ है। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है और कितनी अफवाह इसको लेकर पुलिस के किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। जहां पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं वहीं इस घटना की चर्चा विभाग के अंदर ही काफी तेज है और लोग चटकारे लेते हुए मारपीट के इस किस को एक दूसरे से शेयर करते नजर आ रहे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak