????रन फॉर कटनी????

रन फॉर कटनी को सफल बनाने डायमंड स्कूल ने कसी कमर, सपरिवार रन वॉक करने जिले वासियों से की अपील, देखें वीडियो

कटनी। आगामी 19 जनवरी को महाकौशल के सबसे बड़े मैराथन रन फॉर कटनी का आयोजन होना है। इसके लिए विभिन्न संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा अपने तरफ से तैयारिया की जा रही हैं। बीते कई वर्षों से आयोजित होने वाले रन फॉर कटनी को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

रन फॉर कटनी के भव्य आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए माधव नगर स्थित डायमंड स्कूल ने आज एक वीडियो जारी करके समस्त जिले वासियों से आयोजन में सेहत के लिए सपरिवार दौड़ लगाने की अपील की। आपको बता दें कि रन फॉर कटनी को यादगार बनाने के लिए आयोजक समिति के द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। मैराथन दौड़ के अलावा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इस दिन किया जाएगा। रन फॉर कटनी का आयोजन कटनी स्टेशन तिराहे से होगा, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन भी शिरकत करेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak