????घर लौटी मुस्कान????

खाना खाकर सोने गई दो बहनें हो गई लापता, सतना में मिलीं, कोतवाली पुलिस ने चंद घंटो में सतना से किया सकुशल दस्तयाव, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिवार ने ली राहत की सांस

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा नाबालिग बालक, बालिकाओं की दस्तयावी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक, बालिकाओं के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी सकुशल दस्तयावी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में गत 4 दिसंबर को नई बस्ती सोंधिया गली निवासी देवरानी, जेठानी ने कोतवाली आकर सूचना दी कि उन दोनों की 15, 15 वर्ष की बेटियां 03 दिसंबर को खाना खाकर घर में नीचे वाले कमरे में सोने चली गई थीं। जिन्हें सुबह कमरे में जाकर देखा तो दोनों कमरे में नहीं थी। आस-पड़ोस मोहल्ले व रिश्तेदारी में भी पता करने पर उनका कोई पता नही चला।

एक साथ एक ही परिवार की लड़कियों के घर से अचानक गुम हो जाने की खबर पूरे क्षेत्र में काफी तेजी से फैल गई और परिवार के लोगों को भी बच्चियों के न मिलने से काफी चिंता होने लगी। दोनों ही परिवार के सदस्यों ने थाने आकर घटना के बारे में बताया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली मे धारा 137(2) बीएनएस के पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मामले की गंभीरता से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए।

अपहृत बालिकाओं के बारे में परिवार के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई एवं अपहृताओं के मोबाईल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सायबर सेल की मदद ली गई। काफी प्रयासों के बाद अपहृताओं के मैहर-सतना की ओर जाने की जानकारी प्राप्त हुई। तत्काल स्टाफ को भेजकर अपहृताओं की तलाश मैहर स्टेशन और सतना स्टेशन में की गई। दोनों बालिकाएं सतना रेल्वे स्टेशन में बैठी मिली। जिन्हें सकुशल वापस लाकर परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा ने दोनों किशोरियों व उनके परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग की। बालिकाओं ने पूंछताछ पर बताया कि दोनों ने मैहर माता जी के दर्शन करने का प्लान बनाया था, जो दर्शन करने के बाद गलत ट्रेन में बैठकर सतना पहुंच गई थी। फोन चार्ज न होने के कारण बंद हो गया, जिससे घर के लोगों को सूचना नही दे सकी। बालिकाओं को सकुशल पाकर दोनों परिवार के सदस्यों ने थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ की काफी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। कोतवाली पुलिस की तत्परता के चलते नाबालिग बालिकाओं को चंद घंटों में सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।

कार्यावाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उनि. मोनिका चौहान, अरूणपाल सिंह, महेन्द्र जायसवाल, सउनि. पुष्पेन्द्र दाहिया, प्र.आर. सूर्यकांत त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप सिंह, आरक्षक विवेक मिश्रा, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, मयंक सिंह एवं रूपाली यादव की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak