????सार्थक पहल????

शहर आपका है, उसे इस तरह गंदा ना करें, सड़क पर न उत्पन्न करें अव्यवस्था, यातायात कोतवाली एवं नगर निगम ने व्यवस्थाएं सुधारने संयुक्त रूप से की मशक्कत, सड़कों को कराया अतिक्रमण मुक्त

कटनी। दीपावली पर्व के दौरान बाजार में पसरी अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर यातायात, कोतवाली थाने के बल के साथ नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्य बाजार की सड़कों पर मशक्कत की। थाना तिराहा से लेकर स्टेशन चौराहे तक पुलिस बल प्रत्येक दुकानदारों को सड़क पर अव्यवस्था न फैलने की समझाइए देते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने दुकानदारों को समझाइस देते हुए कहा कि यह शहर आपका है, इसे साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी आपकी भी है। जिस तरह आप दीपावली पर अपने घरों को सजाते हैं और साफ सुथरा रखते उसी तरह शहर की सड़कों और बाजार को भी साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी आपकी है। यदि इस तरह सड़कों  पर अतिक्रमण करके आवागमन अवरुद्ध करते हुए अव्यवस्था फैलाई जाएगी तो उसका खामियाजा पूरे शहर वासियों को ही भोगना पड़ेगा।

आज की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आज यातायात थाने के बल के साथ कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश सुमन एवं उनके स्टाफ के अलावा नगर निगम कर्मचारियों के सहयोग से थाना तिराहा से लेकर स्टेशन तिराहा तक व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए गए। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया एवं उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत भी दी गई।

खुली खुली नजर आई सड़क

जिस दौरान यातायात एवं कोतवाली पुलिस के साथ नगर निगम ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया उस दौरान उसे दौरान हमेशा तंग नजर आने वाली शहर की सड़क खुली खुली नजर आई और आवागमन सुचारू रूप से होता हुआ दिख रहा था। यह बात और है कि कार्यवाही किए जाने और वहां से स्टाफ के चले जाने के कुछ देर बाद ही दुकानदारों ने हमेशा की तरह फिर से सड़क पर दुकानों का सामान रखकर अव्यवस्था फैला दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak