????सार्थक प्रयास????

नशा किसी के लिए भी ठीक नहीं, शपथ लें की न करेंगे और न करने देंगे नशा, चंदी मेले में सुरक्षा के साथ कुठला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव, सड़क दुर्घटना एवं सायबर क्राईम की दी जानकारी

Oplus_131072

कटनी। नशे की लत ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया। कई युवा नशे की भेंट चढ़ के अपना पूरा भविष्य चौपट कर बैठते हैं। नशा किसी भी सूरत में, किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। इसके दुष्परिणाम केवल नशा करने वाले को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को जिंदगी भर भुगतने पड़ते हैं। कुछ इस तरह की समझाइश आज कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने चंदी मेले के दौरान वहां पर एकत्रित सैकड़ो लोगों को दी। ग्राम खरखरी नम्बर 2 में लगे चन्दी मेला में सुरक्षा व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान चलाते हुए कुठला पुलिस ने सैकड़ो लोगों को साइबर अपराध, नशा मुक्त समाज एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सायबर संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लोगों को जागरूक किए जाने के निर्देश दिए गए है। प्राप्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व स्टाफ द्वारा ग्राम खरखरी नम्बर 2 में चण्डी मेला के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी के साथ आम जन को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का पालन करने एवं सायबर क्राईम से बचने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उपस्थित जन समुदाय को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में करीब 200  लोग उपस्थित रहे।

????सार्थक प्रयास????
नशा किसी के लिए भी ठीक नहीं, शपथ लें की न करेंगे और न करने देंगे नशा, चंदी मेले में सुरक्षा के साथ कुठला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,
नशे के दुष्प्रभाव, सड़क दुर्घटना एवं सायबर क्राईम की दी जानकारी

कटनी। नशे की लत ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया। कई युवा नशे की भेंट चढ़ के अपना पूरा भविष्य चौपट कर बैठते हैं। नशा किसी भी सूरत में, किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। इसके दुष्परिणाम केवल नशा करने वाले को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को जिंदगी भर भुगतने पड़ते हैं। कुछ इस तरह की समझाइश आज कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने चंदी मेले के दौरान वहां पर एकत्रित सैकड़ो लोगों को दी। ग्राम खरखरी नम्बर 2 में लगे चन्दी मेला में सुरक्षा व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान चलाते हुए कुठला पुलिस ने सैकड़ो लोगों को साइबर अपराध, नशा मुक्त समाज एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सायबर संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लोगों को जागरूक किए जाने के निर्देश दिए गए है। प्राप्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व स्टाफ द्वारा ग्राम खरखरी नम्बर 2 में चण्डी मेला के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी के साथ आम जन को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का पालन करने एवं सायबर क्राईम से बचने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उपस्थित जन समुदाय को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में करीब 200 लोग उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak