????मै हूँ अभिमन्यु????

मां के दरबार में लेते हैं प्रण दुर्गा विसर्जन तक नहीं करेंगे शराब का सेवन, थाना प्रभारी कुठला की अपील के बाद ग्रामीणों ने नशा न करने का लिया प्रण

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मै हूँ अभिमन्यु”  चालाया जा रहा है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जिला पुलिस बल के द्वारा लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विविध प्रयास किया जा रहे हैं। प्रयासों की कड़ी में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने एक अनोखा प्रयास किया। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे आज गांव में विराजी मां जगत जननी की प्रतिमा के पास जा पहुंचे और वहां पर ग्रामीणों की चौपाल लगा दी। थाना प्रभारी ने धर्म ग्रंथो का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण एवं महिला संबंधी अपराधों के विषय में जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से माता की प्रतिमा के सामने दुर्गा विसर्जन के दिन तक नशा न करने की शपथ लेने की अपील की। कुठला थाना प्रभारी श्री चौबे के यह प्रयास सफल भी हुए और ग्रामीणों ने माता की प्रतिमा के सामने विसर्जन के दिन तक किसी भी तरह के नशे से खुद को दूर रखने का प्रण लिया।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी आज अपने स्टॉफ के साथ ग्राम मझगवा फाटक पहुँचे। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताया कि मै हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे सके जिस तरह अभिमन्यु ने माँ के गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदना सीख लिया था उसी प्रकार से हम भी अपने बच्चों को सुसंस्कृत करे। जिससे वे महिलाओं की इज्जत करे और उन्हे सम्मान दे। हमें भी नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि चक्रव्यूह भेदना है। उसी दौरान कार्यक्रम में ज्वारा एवं दुर्गा विसर्जन को लेकर कुठला पुलिस ने चर्चा की और बताया कि दिन में विसर्जन करे। रात्रि के समय में पण्डालों में कोई न कोई व्यक्ति अवश्य रुके और पूरी तरह से वैरिकेटिंग की जाए। उन्होंने करेंट एवं आग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने सभी लोगों से शराब छोड़ने की अपील की जिनकी अपील के बाद ग्रामीणों ने विसर्जन के दिन शराब ना पीने की शपथ ली, जिसमे गाँव के सरपंच, गाँव के गणमान्य नागरिक व गाँव के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak