????मामला दलीपुर स्कूल का????

दो मदों से स्कूल निर्माण के लिए जारी हो गई थी राशि, इस लिए कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने नहीं प्रदान की राशी, जिला परियोजना समन्वयक ने दिया बयान

Oplus_131072

कटनी। ग्राम पंचायत खरखरी के अन्तर्गत प्राथमिक शाला दलीपुर में भवन निर्माण कार्य के लिए तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय से जारी की गई लगभग 14 लाख रुपए की राशि को लेकर उठ रहे सवालों का खंडन करते हुए जिला परियोजना समन्वयक केके डेहरिया ने कहा की जनप्रतिधियों एवं अन्य लोगों के द्वारा दलीपुर में स्कूल भवन की मांग की गई की गई थी। मांग अनुसार प्रशासकीय स्वीकृति आदेश क्रमांक / 1386 कटनी दिनांक 16.08.2023 के अनुसार शाला भवन लागत 13 लाख 17 हजार 800 (तेरह लाख सत्रह हजार सात सौ रूपये मात्र) स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके साथ ही प्राथमिक शाला डीएमएफ मद से लागत 5 लाख 20 हजार अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।

Oplus_131072

तत्कालीन कलेक्टर महोदय द्वारा शाला के निर्माण कार्य हेतु सर्व शिक्षा अभियान एवं डीएमएफ मद से जारी तकनीकी, प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। शाला की दर्ज 45 होने के कारण सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त करने के निर्देश समक्ष में दिये गये थे। जिसकी नस्ती प्रचलन में है। डीएमएफ मद से 2 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जनपद पचायत कटनी के द्वारा कराया जा रहा है। कक्ष सेक्टर उपयंत्री सर्व शिक्षा अभियान के पदस्थ के मार्गदर्शन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य छत स्तर पूर्ण हो चुका है। उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी के द्वारा भी दलीपुर भवन कार्य कराये जाने हेतु 2 लाख 50 हजार की राशि पृथक से दी गई है। वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है।

????मामला दलीपुर स्कूल का????
दो मदों से स्कूल निर्माण के लिए जारी हो गई थी राशि, इस लिए कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने नहीं प्रदान की राशी, जिला परियोजना समन्वयक ने दिया बयान

कटनी। ग्राम पंचायत खरखरी के अन्तर्गत प्राथमिक शाला दलीपुर में भवन निर्माण कार्य के लिए तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय से जारी की गई लगभग 14 लाख रुपए की राशि को लेकर उठ रहे सवालों का खंडन करते हुए जिला परियोजना समन्वयक केके डेहरिया ने कहा की जनप्रतिधियों एवं अन्य लोगों के द्वारा दलीपुर में स्कूल भवन की मांग की गई की गई थी। मांग अनुसार प्रशासकीय स्वीकृति आदेश क्रमांक / 1386 कटनी दिनांक 16.08.2023 के अनुसार शाला भवन लागत 13 लाख 17 हजार 800 (तेरह लाख सत्रह हजार सात सौ रूपये मात्र) स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके साथ ही प्राथमिक शाला डीएमएफ मद से लागत 5 लाख 20 हजार अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। तत्कालीन कलेक्टर महोदय द्वारा शाला के निर्माण कार्य हेतु सर्व शिक्षा अभियान एवं डीएमएफ मद से जारी तकनीकी, प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। शाला की दर्ज 45 होने के कारण सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त करने के निर्देश समक्ष में दिये गये थे। जिसकी नस्ती प्रचलन में है। डीएमएफ मद से 2 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जनपद पचायत कटनी के द्वारा कराया जा रहा है। कक्ष सेक्टर उपयंत्री सर्व शिक्षा अभियान के पदस्थ के मार्गदर्शन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य छत स्तर पूर्ण हो चुका है। उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी के द्वारा भी दलीपुर भवन कार्य कराये जाने हेतु 2 लाख 50 हजार की राशि पृथक से दी गई है। वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak