☀️प्रदर्शन☀️ सहारा ज़मीन बिक्री पर बिफरी युवा कांग्रेस, उग्र प्रदर्शन के दौरान हुआ वाटर चार्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी, भाजपा विधायक पर जड़े गंभीर आरोप

☀️प्रदर्शन☀️

सहारा ज़मीन बिक्री पर बिफरी युवा कांग्रेस, उग्र प्रदर्शन के दौरान हुआ वाटर चार्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी, भाजपा विधायक पर जड़े गंभीर आरोप

Oplus_131072

 

कटनी। हाल ही में भोपाल में कई बिल्डर्स के ठिकानों पर हुई आयकर टीम की छापेमारी से प्राप्त जानकारी के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सहारा निवेशकों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ कचहरी चौक कटनी में हाँथों में तख्ती एवं काले गुब्बारे लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी जैसे ही ज्ञापन देने एसडीएम दफ्तर की और बढ़े पुलिस ने बर्बरतापूर्वक वाटर चार्ज कर युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए अंशु मिश्रा ने बताया कि भाजपा के कटनी विजयराघवगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री संजय पाठक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग एवं सहारा अधिकारियों की मिलीभगत से बिना ऑक्शन कराए सहारा इंडिया के हजारों करोड़ की जमीनों को औने पौने दाम पर अपने परिजनों के नाम पर खरीद लिया गया। उन्होंने भोपाल में 110 एकड़ ज़मीन, कटनी में 100 एकड़ ज़मीन एवं जबलपुर में 100 एकड़ ज़मीन बिना ऑक्शन प्रक्रिया कराए अपने परिजनों के नाम वर्ष 2022 में लगभग 90 करोड़ रुपये में ख़रीद डाली। इन जमीनों की वास्तविक क़ीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये है। यह पैसा उन आम निवेशकों को मिलना था जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई सहारा में जमा की थी। मान.सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सहारा की जमीनों का ऑक्शन कर पैसा सेबी एवं सहारा के जॉइंट अकाउंट में जमा करना था, और आम निवेशकों को देना था। भोपाल ज़मीन में उस प्रक्रिया को भी दरकिनार किया गया। सहारा के कई निवेशक बड़े उद्योगपति डॉक्टर भी कटनी जिले है। आम निवेशक भी खुदको ठगा महसूस कर रहे है।

युवा कांग्रेस सरकार से माँग करती है इन जमीनों की रजिस्ट्री निरस्त कर इनकी विधिवत प्रक्रिया के साथ री-टेंडरिंग कर आम निवेशकों को पैसा अविलंब वापस किया जाये। जिससे बड़ी और सही रकम खातों में पहुंचे और निवेशक लाभान्वित हो। साथ ही संजय पाठक अपने पद से स्टीफ़ा दे व भाजपा सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बनानी चाहिए। हमारा विश्वास है जाँच होने पर हज़ारो करोड़ की बेनामी संपत्ति, मनी लांड्रिंग, हवाला का भी बड़े सिंडिकेट का खुलासा होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि पुलिस चाहे जितना दमनकारी चक्र भाजपा के दबाव में चला ले भूमाफ़ियाँ, खननमाफ़ियों से सहारा निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की लड़ाई युवा कांग्रेस निरंतर लड़ती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौड़, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, गणेश राव, नीरज बघेल, विजय पटेल, मौसूफ़ अहमद बिट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, मुकेश यादव, मोहम्मद इसराइल, राहुल पटेरिया, आईटी अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, कपिल रजक, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा, विनीत जयसवाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग, बृजेश यादव, मंजू निषाद, हरीश यादव, अनुराग दहिया, सुशील जयसवाल, आशीष चतुर्वेदी, राहुल यादव, सुनील श्रीवास, चोखे भाई, अजय जावानी, देवीदिन गुप्ता, संजय बिलोहान, मंजू निषाद, रमेश अहिरवार, प्रिंस वंशकार, प्रज्ज्वल साहू, अभय तिवारी, अभिलाष बर्मन, कार्तिक सिंह, अभिषेक शर्मा, कन्हैया बर्मन, मयंक सिंह, मोनू मैक्स, मुकेश काली, राहुल बर्मन, सत्येंद्र योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं सहारा निवेशक उपस्थित रहे।

☀️प्रदर्शन☀️
सहारा ज़मीन बिक्री पर बिफरी युवा कांग्रेस, उग्र प्रदर्शन के दौरान हुआ वाटर चार्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी, भाजपा विधायक पर जड़े गंभीर आरोप

कटनी। हाल ही में भोपाल में कई बिल्डर्स के ठिकानों पर हुई आयकर टीम की छापेमारी से प्राप्त जानकारी के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सहारा निवेशकों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ कचहरी चौक कटनी में हाँथों में तख्ती एवं काले गुब्बारे लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी जैसे ही ज्ञापन देने एसडीएम दफ्तर की और बढ़े पुलिस ने बर्बरतापूर्वक वाटर चार्ज कर युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए अंशु मिश्रा ने बताया कि भाजपा के कटनी विजयराघवगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री संजय पाठक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग एवं सहारा अधिकारियों की मिलीभगत से बिना ऑक्शन कराए सहारा इंडिया के हजारों करोड़ की जमीनों को औने पौने दाम पर अपने परिजनों के नाम पर खरीद लिया गया। उन्होंने भोपाल में 110 एकड़ ज़मीन, कटनी में 100 एकड़ ज़मीन एवं जबलपुर में 100 एकड़ ज़मीन बिना ऑक्शन प्रक्रिया कराए अपने परिजनों के नाम वर्ष 2022 में लगभग 90 करोड़ रुपये में ख़रीद डाली। इन जमीनों की वास्तविक क़ीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये है। यह पैसा उन आम निवेशकों को मिलना था जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई सहारा में जमा की थी। मान.सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सहारा की जमीनों का ऑक्शन कर पैसा सेबी एवं सहारा के जॉइंट अकाउंट में जमा करना था, और आम निवेशकों को देना था। भोपाल ज़मीन में उस प्रक्रिया को भी दरकिनार किया गया। सहारा के कई निवेशक बड़े उद्योगपति डॉक्टर भी कटनी जिले है। आम निवेशक भी खुदको ठगा महसूस कर रहे है। युवा कांग्रेस सरकार से माँग करती है इन जमीनों की रजिस्ट्री निरस्त कर इनकी विधिवत प्रक्रिया के साथ री-टेंडरिंग कर आम निवेशकों को पैसा अविलंब वापस किया जाये। जिससे बड़ी और सही रकम खातों में पहुंचे और निवेशक लाभान्वित हो। साथ ही संजय पाठक अपने पद से स्टीफ़ा दे व भाजपा सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बनानी चाहिए। हमारा विश्वास है जाँच होने पर हज़ारो करोड़ की बेनामी संपत्ति, मनी लांड्रिंग, हवाला का भी बड़े सिंडिकेट का खुलासा होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि पुलिस चाहे जितना दमनकारी चक्र भाजपा के दबाव में चला ले भूमाफ़ियाँ, खननमाफ़ियों से सहारा निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की लड़ाई युवा कांग्रेस निरंतर लड़ती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौड़, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, गणेश राव, नीरज बघेल, विजय पटेल, मौसूफ़ अहमद बिट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, मुकेश यादव, मोहम्मद इसराइल, राहुल पटेरिया, आईटी अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, कपिल रजक, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा, विनीत जयसवाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग, बृजेश यादव, मंजू निषाद, हरीश यादव, अनुराग दहिया, सुशील जयसवाल, आशीष चतुर्वेदी, राहुल यादव, सुनील श्रीवास, चोखे भाई, अजय जावानी, देवीदिन गुप्ता, संजय बिलोहान, मंजू निषाद, रमेश अहिरवार, प्रिंस वंशकार, प्रज्ज्वल साहू, अभय तिवारी, अभिलाष बर्मन, कार्तिक सिंह, अभिषेक शर्मा, कन्हैया बर्मन, मयंक सिंह, मोनू मैक्स, मुकेश काली, राहुल बर्मन, सत्येंद्र योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं सहारा निवेशक उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟जन्मदिन विशेष🌟 जनसेवा की अनोखी मिसाल, पार्षद प्रियंका बिट्टू जनसेवा के लिए हर पल रहती है तत्पर, बनाई अलग पहचान, पति की प्रेरणा ने दी जीवन को नई राह, वेतन सेवा को करती है समर्पित, पढ़े खबर विशेष…