????सियासत है भाई????
विलायत कला भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सवाल, पार्टी आलाकमान द्वारा निर्धारित उम्र की सीमा का नहीं रखा गया ध्यान, चहेते को अध्यक्ष बनाने दरकिनार किए वरिष्ठों के निर्देश, खबर बाकी है अगले अंक में…

कटनी। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भाजपा की विलायत कला मंडल के अध्यक्ष की ताजपोसी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप यह सामने आया है कि अपने चहेते कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी आला कमान द्वारा निर्धारित की गई उम्र की सीमा का भी ख्याल नहीं रखा गया। पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए निर्धारित की गई उम्र की सीमा को लांघ चुके कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष का ताज पहना दिया गया। यह सब क्यों किया गया यह तो पार्टी के लोग ही जाने। लेकिन ऐसा किए जाने के बाद विलायत कला मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, और अंदर ही अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विलायत कला भाजपा मंडल का अध्यक्ष अजय सोनी को बनाया गया। पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों के लिए निर्धारित उम्र की सीमा 45 वर्ष से कम आयु की रखी गई थी। राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए जानकारी प्रदान की है कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अजय सोनी 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। उनका जन्म 1978 में हुआ है, और यह सब कुछ उनके दस्तावेजों में दर्ज है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर किन कारणों से पार्टी की गाइडलाइन का ख्याल नहीं रखा गया और उम्र की सीमा को लांघ चुके एक कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष का ताज पहना दिया गया। विलायत कला मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जो सवाल खड़े हो रहे हैं उसकी पूरी कहानी राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल के द्वारा आगे के अंकों में प्रकाशित की जाएगी। पूरी बातें जानने के लिए इंतजार करें अगले अंक का…