????चोर मुस्तैद???? ठंड आते ही बढ़ी चोरी की घटना, एक ही रात में दो थाना क्षेत्र में चोरों ने बनाया सूने मकान को निशाना, पुलिस की सक्रियता को चुनौती दे रहे चोर

????चोर मुस्तैद????

ठंड आते ही बढ़ी चोरी की घटना, एक ही रात में दो थाना क्षेत्र में चोरों ने बनाया सूने मकान को निशाना, पुलिस की सक्रियता को चुनौती दे रहे चोर

Oplus_131072

कटनी। ठंड की शुरुआत होते ही चोरी की घटनाएं हर साल बढ़ जाती हैं। कुछ इसी तरह शहर में चोरी की घटनाएं एक बार फिर ठंड के साथ घटित होना शुरू हो गई हैं। चोरों ने शहर के दो थाना क्षेत्र में विगत रात्रि पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल साफ कर दिया। चोरों के बुलंद हौसले ने लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना को उत्पन्न करना शुरू कर दिया है। शहर में तेजी से वाहन चोरी की घटनाओं के साथ-साथ घरों के ताले टूटने लगे हैं।

आपको बता दें कि कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं मंदिर के पीछे रहने वाले लालता प्रसाद यादव पिता रामलाल यादव के मकान का ताला विगत 24 नवंबर की रात 11 से सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर वहां से एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र, तीन पेंडल सोने के, दो जोड़ी पायल, एक चेन, चांदी की दो बिछिया, दो बच्चों की चांदी की चूड़ी, एक सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, नगद मिलाकर लगभग 2 लाख का सामान पार कर दिया है।

एक अन्य घटना में रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत दानव बाबा के पास रहने वाले दीप कुमार पिता गुलजार सिंह के सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के व नगदी कुल मिलाकर 25 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Recent Post

🌟बाबूजी का ख्वाब🌟 चकनाचूर हुआ बाबू जी का स्लम एरिया का ख्वाब, नगर निगम एवं राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से हुआ पूरा खेल, पढ़े कैसे बनी गरीबों की जमीन विगढ़ विधायक के निज सचिव की प्रॉपर्टी