????रखवाले????
गर्भवती महिला की जान बचाने आगे आए जवान, तीन यातायात कर्मियों ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल
कटनी। जिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रक्त की कमी के कारण समस्या आ बनी थी। महिला को अत्यधिक रक्ताल्पता के कारण गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत रक्त की आवश्यकता बताई, लेकिन अस्पताल के रक्त भंडार में आवश्यक मात्रा में रक्त उपलब्ध नहीं था। इसकी खबर जब सोशल मीडिया में पहुंची। तो यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही महिला को रक्त उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए। ऐसे में यातायात थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों ने महिला की मदद के लिए रक्तदान करने का निर्णय लिया। महिला के लिए जीवन रक्षक बनकर सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक राजकुमार अहिरवार ने त्वरित रक्तदान किया। सूचना मिलते ही तीनों बिना किसी देरी के जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल आवश्यक परीक्षण कराते हुए रक्तदान कराया। समय पर रक्त उपलब्ध होने के कारण गर्भवती महिला की स्थिति में सुधार हुआ डॉक्टर ने जवानों की तत्परता की सराहना की।
रक्तदान के महत्व पर दी जानकारी
रक्तदान के बाद सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह ने वहां मौजूद लोगों को रक्तदान के फायदे और महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। नियमित रक्तदान से रक्तचाप नियंत्रित रहता है, और हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम होता है। रक्तदान से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है और रक्तदान करने से नई कोशिकाओं का भी निर्माण होता है।
रक्तदान एक महान व समाज सेवा है, जो आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने में सहायक होता है। रक्तदान से पहले सभी आवश्यक जांच की जाती है, जिससे व्यक्ति के शरीर में किसी बीमारी का पता जल्दी चल सकता है। पुलिस जवानों ने समाज के प्रति समर्पण भावना को बल दिया और यह संदेश दिया कि रक्तदान करके हर किसी जरुरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।
????रखवाले????
गर्भवती महिला की जान बचाने आगे आए जवान, तीन यातायात कर्मियों ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल
कटनी। जिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रक्त की कमी के कारण समस्या आ बनी थी। महिला को अत्यधिक रक्ताल्पता के कारण गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत रक्त की आवश्यकता बताई, लेकिन अस्पताल के रक्त भंडार में आवश्यक मात्रा में रक्त उपलब्ध
नहीं था। इसकी खबर जब सोशल मीडिया में पहुंची। तो यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही महिला को रक्त उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए। ऐसे में यातायात थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों ने महिला की मदद के लिए रक्तदान करने का निर्णय लिया। महिला के लिए जीवन रक्षक बनकर सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक राजकुमार अहिरवार ने त्वरित रक्तदान किया। सूचना मिलते ही तीनों बिना किसी देरी के जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल आवश्यक
परीक्षण कराते हुए रक्तदान कराया। समय पर रक्त उपलब्ध होने के कारण गर्भवती महिला की स्थिति में सुधार हुआ डॉक्टर ने जवानों की तत्परता की सराहना की।
रक्तदान के महत्व पर दी जानकारी
रक्तदान के बाद सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह ने वहां मौजूद लोगों को रक्तदान के फायदे और महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। नियमित रक्तदान से रक्तचाप नियंत्रित रहता है, और हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम होता है। रक्तदान से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है और
रक्तदान करने से नई कोशिकाओं का भी निर्माण होता है। रक्तदान एक महान व समाज सेवा है, जो आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने में सहायक होता है। रक्तदान से पहले सभी आवश्यक जांच की जाती है, जिससे व्यक्ति के शरीर में किसी बीमारी का पता जल्दी चल सकता है। पुलिस जवानों ने समाज के प्रति समर्पण भावना को बल दिया और यह संदेश दिया कि रक्तदान करके हर किसी जरुरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।