????बढ़ता नशा???? स्मैक और गांजे का हब बन गया कटनी, 3 सालों में साढ़े 4 करोड़ का गांजा जब्त, 186 मामलों में 254 आरोपी गए जेल, 18 लाख से ज्यादा की स्मैक भी बरामद, जिले की फिजा में घुला नशा

????बढ़ता नशा????

स्मैक और गांजे का हब बन गया कटनी, 3 सालों में साढ़े 4 करोड़ का गांजा जब्त, 186 मामलों में 254 आरोपी गए जेल, 18 लाख से ज्यादा की स्मैक भी बरामद, जिले की फिजा में घुला नशा

Oplus_131072

कटनी। पिछले तीन सालों में जिले की पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर नशे का सामान जब्त किया गया है। अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा गांजा, स्मैक, कोरेक्स सिरप और अफीम के पौधों को जब्त करते हुए इस अवैध गोरखधंधें में लिप्त ढाई सौ से ज्यादा आरोपियों को जेल की सलाखों के अंदर किया है। इस दौरान करीब 2800 क्विंटल गांजा से ज्यादा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 4 करोड़ 45 लाख 61 हजार 930 रूपए आंकी गई है।

साल 2024 बीतने में अभी एक महीने का वक्त बाकी है और अब तक पुलिस ने 71 मामले दर्ज करते हुए 88 आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 लाख रूपए से अधिक का गांजा जब्त किया है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की इस कार्यवाही के बाद भी इस अवैध गोरखधंधे में लिप्त लोगों के हौंसले बुलंद है और गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार और बुधवार को भी कोतवाली और बरही पुुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी के खिलाफ छापामार कार्यवाही करते हुए पारधी समाज की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से बड़ी तादात में गांजा हर दिन कटनी पहुंच रहा है। ट्रेनों और अन्य माध्यमों से कतिपय लोग गांजा की खेप को कटनी के रास्ते आसपास के जिलों में पहुंचा रहे हैं। गांजा की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है और सूचनाओं पर गांजा की तस्करी को रोकने के लिए कार्यवाही भी रही है।

2022 में 49 प्रकरण, 69 आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं की वर्ष 2022 में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर तक जिले की पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कुल 49 मामले दर्ज करते हुए 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1827.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत 3 करोड़ 26 लाख 62 हजार 200 रूपए है। इसी तरह 72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत 8 लाख 30 हजार रूपए है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 4 दो पहिया वाहन व 11 चार पहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।

2023 मेें जब्त हुए 496.47 किलोग्राम गांजा बताया जाता है।  वर्ष 2022 की तरह 2023 में भी अपैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी रही। इस दौरान 66 प्रकरण दर्ज करते हुए 97 आरोपियों को जेल भेजा गया और उनके पास से 496.47 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 48 लाख 62 हजार 500 रूपए है। इसी तरह पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक भी बरामद की है, जिसकी कीमत 6 लाख रूपए है। पुलिस ने

20 नग कोरेक्स सिरप एवं 87.5 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे, 19 दो पहिया वाहन एवं 14 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।

इस साल 70 लाख का गांजा पकड़ा। साल 2024 में जिले की पुलिस ने करीब 70 लाख रूपए का गांजा जब्त किया है। इस दौरान 71 प्रकरणों में 88 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 571.616 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसी तरह 22.25 ग्राम स्मैक व 4 अफीम के हरे पौधे, 11 दो पहिया वाहन एवं 4 चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

बढ़ रहा नशा

पुलिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन उसके बावजूद नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। सबसे अधिक इसका प्रभाव युवाओं पर पढ़ रहा है। नशे में चूर युवाओं के द्वारा आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर हर समय नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और वहां पर नशे के सामान की खरीद फरोख्त भी होती है। यदि समय रहते नशे के कारोबार में लिप्त आपराधिक तत्वों के हौसलों की कमर नहीं तोड़ी गई तो इसके परिणाम भयावह साबित होंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

996 परीक्षार्थियों ने दी पीएससी की परीक्षा, गर्ल्स कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, सीएसपी और थाना प्रभारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा