????मदद के हांथ????
जरूरतमंद बच्चों का सहारा बन बांटी खुशियां, कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी बढ़ती ठंड में गांव गांव जाकर भेंट कर रही बच्चों को गर्म कपड़े

कटनी। जो हमारे लिए अनुपयोगी है वह और किसी के लिए उपयोगी भी हो सकता है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने एक अनोखा अभियान चलाया है। संस्था के सदस्य गांव-गांव जाकर जरूरतमंद बच्चों को बढ़ती ठंड में गर्म कपड़े, मिठाइयां, खिलौने सहित अन्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अंकेक्षक राज सोनी की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
संस्था के सदस्यों द्वारा सक्षम लोगों से उनके अनुपयोगी गर्म कपड़े लेकर एकत्र किए जा रहे हैं और बाद में उन्हें गांव-गांव जाकर बच्चों को भेंट किया जा रहा है। बढ़ती सर्दी के कारण कई लोगों के पास गर्म कपड़ों की उपलब्धता नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह बात हमेशा ही देखने को मिलती है। ठंड में ठिठुरते जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए संस्था के यह प्रयास बेहद सराहनीय हैं। संस्था के द्वारा जालासुर गांव में जाकर वहां पर मौजूद जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े एवं अन्य सामग्री भेंट की गई। इस नेक काज में संस्था का हौसला महिला सेवा समिति ने भी बढ़ाया है। महिला सेवा समिति के द्वारा संस्था को जरूरतमंदों के लिए कंबल प्रदान किए गए हैं। इस अभियान को सफल बनाने में टीनू सचदेवा, अखिलेश पुरवार, राज सोनी, मंजू शर्मा, रौनक खंडेलवाल, बीदयाल पोपटानी, शंकर साधवानी, नीरज जसूजा, दीपक सोनी, अंकित बिलैया, शैलेश पाठक, निखिल केसरवानी, रोशनी जयसवाल, विनीता मरकाम, माही तिवारी, अर्जित खरे, प्रदीप द्विवेदी, वीरेंद्र ठाकर, पुष्पा ठाकर, कृष्ण सोनी, हर्षिता अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, हार्दिक शर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं।