????मददगार???? पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार तो लेट गया ट्रेन की पटरियों पर, मायके आई पत्नी को लेने पहुंचा था पति, जानकारी लगते ही पहुंच गई पुलिस, पढ़ें खबर क्या है पूरा माजरा और फिर क्या हुआ आगे

????मददगार????

पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार तो लेट गया ट्रेन की पटरियों पर, मायके आई पत्नी को लेने पहुंचा था पति, जानकारी लगते ही पहुंच गई पुलिस, पढ़ें खबर क्या है पूरा माजरा और फिर क्या हुआ आगे

Oplus_131072

कटनी। पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद मायके आई पत्नी ने जब साथ जाने से इनकार किया तो हताश पति ट्रेन की पटरियों पर जाकर आत्महत्या करने के इरादे से लेट गया। चौकी प्रभारी सलैया ने सतर्कता का परिचय देते हुए बहादुर चौधरी को रेल्वे लाईन सलैया से आत्महत्या करने से न केवल बचाया बल्कि पति-पत्नी के बीच सुलह करा कर उन्हें खुशी-खुशी घर भी भिजवाया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को बहादुर चौधरी अपनी पत्नी को लेने ग्राम बडगांव से ग्राम सलैया आया था। पत्नी और पति का आपसी विवाद हुआ। पत्नी पति के साथ जाने से मना कर दी तो पति हताश होकर रेल्वे स्टेशन सलैया के समीप रेल पटरी पर जाकर आत्महत्या करने के लिए लेट गया।

वहां मौजूद लोगों के द्रारा पुलिस चौकी सलैया के प्रभारी एएसआई विजेंद्र तिवारी को घटनाक्रम की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल अपने अधीनस्थ बल आरक्षक अनिल के साथ मौके पर पहुचे और उक्त व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका। पति-पत्नी को चौकी सलैया लाकर समझाईश दी गई तथा दोनों को आम जनता के समक्ष खुशी-खुशी घर भेजा गया, जिसकी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post