????गांजे की खेती???? ग्राम हरतला में हो रही थी गांजे की खेती, भूसे के ढेर में छिपा रखा था गांजा, बाहर लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, बरही पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

????गांजे की खेती????

ग्राम हरतला में हो रही थी गांजे की खेती, भूसे के ढेर में छिपा रखा था गांजा, बाहर लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, बरही पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

Oplus_131072

कटनी। बरही थाना क्षेत्र के ग्राम हरतला में छापामार कार्यवाही करते हुए एक प्रौढ़ को बरही पुलिस ने गांजे की खेती करने के आरोप में गांजे के हरे-भरे पौधों और भूसे के ढेर में छिपा कर रखे गए गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लगाए गए गांजे के पौधों को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरही थाना क्षेत्र के ग्राम हरतला में गांजे की खेती किए जाने की सूचना थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव को मिली थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं विजयराघवगढ़ एसडीओपी केपी सिंह को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित करके कार्यवाही करने के लिए भेजी गई। टीम ने आज 14 नवंबर को ग्राम हरतला वार्ड नंबर 02 मे मुखबिर की सूचना पर आरोपी विनोद शर्मा पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 हरतला के घर में दबिश दी। उक्त आरोपी ने घर के पीछे बाड़ी में हरे गांजे के पौधे लगाए हुए थे। अवैध रूप से गांजे की खेती एवं भूसा रखने के कमरे में एक सफेद पन्नी में 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हरे गांजे के पौधों का वजन करीब 5 किलो 85 ग्राम पाया गया। जब्त किए गए गांजा की कीमती  करीब 4800 एवं हरे गांजे के पौधो की कीमत करीब 60,000 रुपए कुल 64800 रुपये का गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. विनोद कांत सिंह, उप निरी शैलेंद्र सिंह सेंगर, स उ नि दिनेश गौतम, प्र आर अजय पाठक, आर विवेक श्रीवास्तव, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर सोनू लाल आर्मो, आर पुरन सिंह, वाहन चालक संजय पांडे  की मुख्य भूमिका रही।

Recent Post

कृषि में वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बढ़ायें लाभ, कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील, पिपरौंध के कृषि विज्ञान केन्द्र मे आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला में किसानों को किया संबोधित