????नेक दिल बन जीतें इनाम???? यातायात पुलिस ने फिल्फ देखने आए लोगों को दिखाई जागरूकता शॉर्ट फिल्म, बताए यातायात के नियम, बताया अब घायल की मदद कर कैसे पा सकते है पांच हजार का इनाम

????नेक दिल बन जीतें इनाम????

यातायात पुलिस ने फिल्फ देखने आए लोगों को दिखाई जागरूकता शॉर्ट फिल्म, बताए यातायात के नियम, बताया अब घायल की मदद कर कैसे पा सकते है पांच हजार का इनाम

कटनी। आज 29 दिसंबर 2024 को मित्तल मॉल सिनेमा हॉल में आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई। फिल्म के जरिए पुलिस के द्वारा लोगों को बड़े ही रोचक अंदाज में यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने की आवश्यकता से परिचित कराया गया।

इस दौरान सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आये आम लोगों के द्वारा भी अपने अपने सकारात्मक पक्ष रखे गए। आप को बता दें सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करने पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल में भर्ती कराना है। जिसमें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान भी है। अतः सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करें और “बने नेक दिल इंसान”। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु यातायात पुलिस कटनी द्वारा चलचित्र के माध्यम से आम जन को जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post