????बाबा रे बाबा????
माधव नगर के महान संत सतगुरु बाबा ईश्वर शाह के दरबार में आने वाले दान पर दरबारियों की नजर?, अब तक कई करोड़ दान हो चुका है खुर्द बुर्द?, दान का मोटा चढ़ावा बना हुआ है कई दरबारियों की नजदीकी का कारण?
कटनी। माधव नगर के महान संत सतगुरु बाबा ईश्वर शाह के खिलाफ माधव नगर निवासी अनिल चोटरानी द्वारा न्यायालय में आपराधिक परिवाद दायर किए जाने के बाद समूचे माधव नगर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार सरगर्म है। परिवाद और दरबार की खबरें मीडिया में प्रकाशित होते ही दरबार से जुड़ी कई तरह की बातें अब सामने आने लगी हैं। उन बातों में से एक दरबार में आने वाले दान को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है। दरबार से जुड़े लोगों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर जानकारी देते हुए कहा कि पवित्र दरबार में करोड़ों का दान एकत्र होता है। दान में आने वाले करोड़ों रुपए की महिमा ऐसी है कि कई लोग इन दान के रूपयों के लालच में ही दरबार से नजदीकियां बना रखी हैं। इन लोगों के द्वारा दान के रूपयों का उपयोग निजी हितों और व्यापारिक कार्यों में किया जाता है। अब तक कई करोड़ रुपए खुर्द बुर्द किए भी जा चुके हैं। स्थानीय लोगों एवं दरबार से जुड़े लोगों में हो रही चर्चा अगर सही है तो फिर यह बेहद चिंताजनक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दरबार में आने वाले दान के आय व्यय का लेखा-जोखा की जांच कलेक्टर अपनी निगरानी में करवाए तो सारे काले चिट्ठे सामने आ सकते है।
लगभग 200 करोड़ का गोलमाल?
दरबार से जुड़े सूत्रों की माने तो महान संत सतगुरु बाबा ईश्वर शाह के बहुत ही करीबी एक व्यक्ति ने दरबार में आने वाले दान की राशि से लगभग 200 करोड रुपए के वारे न्यारे कर लिए हैं। इतना ही नहीं दरबार के नाम पर आस्थावान लोगों के द्वारा दिए जाने वाले दान में बड़ा गोलमाल चल रहा है। कई लोग तो सिर्फ दान का पैसा हजम करने के इरादे से ही दरबार के सेवादार बने हुए हैं।
होनी चाहिए जांच
स्थानीय लोगों ने दान में हो रहे गोलमाल के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कलेक्टर के नेतृत्व वाली टीम से दरबार में आने वाले दान की जांच पड़ताल कराई जाए तो सारी सच्चाई अपने आप सामने आ सकती है। वैसे तो दरबार को लेकर और भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही उजागर हो सकता है। राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल के द्वारा दरबार को लेकर क्षेत्र में चल रही चर्चाओं को उजागर अवश्य किया जा रहा है लेकिन ऐसे किसी भी आरोप की पुष्टि राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल अपने खबर के माध्यम से नहीं करता। राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल का उद्देश्य केवल समाज में हो रही गतिविधियों के विषय में लोगों को जानकारी प्रदान करना है।