????अलर्ट मोड????
त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा के मध्य नजर कुठला पुलिस अलर्ट मोड में, पन्ना तिराहा में अचानक की सघन वाहन चेकिंग, नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों को सिखाया यातायात नियमों का पाठ
कटनी। दीपावली पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुठला पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा क्षेत्र में चौकस नजर रखते हुए आज पन्ना तिराहे है मैं विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान न केवल वाहनों के दस्तावेज चेक करते हुए कार्यवाही की गई बल्कि संदेहियों को भी पकड़ कर पूछताछ की गई।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गई साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया गया। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज 24 अक्टूबर 2024 को थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत पन्ना तिराहा के पास सघन वाहन चैकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों व रेड लाईट का पालन करने वालो को समझाइस दी गई। आटो एवं ई रिक्शा चालकों और संदिग्धो को चेक किया गया तथा रेड लाईट का पालन करने हेतु हिदायत दी गई। पन्ना तिराहे पर अचानक हुई कुठला पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कम्प मचा गया, जिसे देखकर आने जाने वाले लोग भौचक रह गये। यातायात संकेतो का उल्लंघन करने पर वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समंस शुल्क वसूल किया गया। क्षेत्र की जनता ने कुठला पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है।
कार्रवाई निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरी. विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, भगवत चौधरी, ताहिर खान, सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, राहुल सिंह एवं अन्य स्टाफ की मौजूदगी रही।????अलर्ट मोड????
त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा के मध्य नजर कुठला पुलिस अलर्ट मोड में, पन्ना तिराहा में अचानक की सघन वाहन चेकिंग, नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों को सिखाया यातायात नियमों का पाठ
कटनी। दीपावली पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुठला पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा क्षेत्र में चौकस नजर रखते हुए आज पन्ना तिराहे है मैं विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान न केवल वाहनों के दस्तावेज चेक करते हुए कार्यवाही की गई बल्कि संदेहियों को भी पकड़ कर पूछताछ की गई।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गई साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया गया। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज 24 अक्टूबर 2024 को थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत पन्ना तिराहा के पास सघन वाहन चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों व रेड लाईट का पालन करने वालो को समझाइस दी गई। आटो एवं ई रिक्शा चालकों और संदिग्धो को चेक किया गया तथा रेड लाईट का पालन करने हेतु हिदायत दी गई। पन्ना तिराहे पर अचानक हुई कुठला पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कम्प मचा गया, जिसे देखकर आने जाने वाले लोग भौचक रह गये। यातायात संकेतो का उल्लंघन करने पर वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समंस शुल्क वसूल किया गया। क्षेत्र की जनता ने कुठला पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है।
कार्रवाई निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरी. विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, भगवत चौधरी, ताहिर खान, सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, राहुल सिंह एवं अन्य स्टाफ की मौजूदगी रही।