☀️मैं हुं अभिमन्यु☀️ नारी नारायणी है, बहन बेटियों का करें सम्मान, उन्हें आगे बढ़ाने और सुरक्षा के लिए करते रहें प्रयास, उमरियापान थाना प्रभारी ने रामलीला देखने आए लोगों की लगाई चौपाल, मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत आयोजन

☀️मैं हुं अभिमन्यु☀️

नारी नारायणी है, बहन बेटियों का करें सम्मान, उन्हें आगे बढ़ाने और सुरक्षा के लिए करते रहें प्रयास, उमरियापान थाना प्रभारी ने रामलीला देखने आए लोगों की लगाई चौपाल, मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत आयोजन

कटनी। नारी स्वयं नारायणी का रूप है। नारी का सम्मान समाज को गौरवशाली बना सकता है। समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें शिक्षित करने के लिए हमेशा सार्थक प्रयास होने चाहिए। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान बरकरार रहता है वह समाज तेजी से विकास की ओर दौड़ता है। कुछ इस तरह उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत आज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसेल में चल रही रामलीला को देखने आए सैकड़ो ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जागरूक करने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत उमरिया पान पुलिस ने ग्राम परसेल में चल रही राम लीला का मंचन देखने आए ग्रामीणों के बीच जागरूकता का अभियान चलाया। रामलीला का मंचन देखने आए आमजन को जागरुक करते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने महिलाओं के विरूद्ध घटित हो रहे अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन शोषण, छेड़छाड़ पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए अपील की। उन्होंने महिला कानून की भी जानकारी दी एवं ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की समझाईश दी, ताकि आरोपियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Recent Post

कृषि में वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बढ़ायें लाभ, कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील, पिपरौंध के कृषि विज्ञान केन्द्र मे आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला में किसानों को किया संबोधित